विकराल महामारी के बावजूद लोगों की लापरवाही जारी, 50 फीसदी लोग अभी भी नहीं लगा रहे मास्क: रिपोर्ट

Updated : May 20, 2021 18:52
|
Editorji News Desk

कोरोना के कारण देश में मचे हाहाकार के बावजूद कई लोग ऐसे हैं जो अभी भी संभलने को तैयार नहीं हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने एक रिपोर्ट के आधार पर बताया कि देश में 50 फीसदी लोग अभी भी मास्क (Mask) से दूरी बनाए हुए हैं. यानी मास्क ना लगा कर ये लोग ना केवल अपनी बल्कि दूसरे की सेहत के लिए भी खतरा बढ़ा रहे हैं. मंत्रालय के अनुसार 64 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जो मास्क से केवल अपना मुंह ढंकते हैं और इसको नाक पर नहीं टिकाते. जानकार बीते साल से ही मास्क का सही तरीके से प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं. इसे लेकर लोगों में जागरूकता भी आई है लेकिन कई लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं.

वहीं केंद्र सरकार के मुताबिक देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों का 69 फीसदी सिर्फ 8 राज्यों में हैं और सरकार टेस्टिंग को और तेज करने की दिशा में काम कर रही है. सरकार ने जून के अंत तक 45 लाख टेस्ट करने का लक्ष्य रखा है.

maskCovid 19Corona

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?