घरेलू माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म 'Koo' को 3 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है. कंपनी ने टाइगर ग्लोबल के नेतृत्व में सीरीज-B फंडिंग के जरिए 30 मिलियन डॉलर जुटाए हैं. Koo में निवेश करने वालों में टाइगर ग्लोबल, एक्सेल पार्टनर्स, कलारी कैपिटल, ब्लूम वेंचर्स और ड्रीम इनक्यूबेटर शामिल हैं. इनके अलावा IIFL और मिराए असेट्स अन्य नए निवेशक हैं. इस फंडिंग से ‘Koo’ की वैल्यूएशन करीब पांच गुना बढ़कर 100 मिलियन डॉलर यानि 10 करोड़ डॉलर हो गई है. भारत सरकार और ट्विटर के बीच टकराव के बाद से सरकार के मंत्री और भाजपा नेता लगातार Koo को प्रमोट करते रहे हैं.
Koo के सह-संस्थापक और CEO अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा है कि, अगले कुछ सालों में दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म में से एक के रूप में विकसित होने की हमारी आक्रामक योजना है. आपको बता दें कि 'Koo' ने बीते एक साल में करीब 60 लाख डाउनलोड पाए हैं.