Nitish Kumar की 'हर घर नल का जल' योजना फिर विवादों में, डिप्टी CM की बहू को मिले 36 ठेके

Updated : Sep 22, 2021 15:09
|
Editorji News Desk

नीतीश कुमार सरकार की 'हर घर नल का जल' योजना एक बार फिर विवादों में है. दरअसल बिहार के डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद की बहू और रिश्तेदारों को इस योजना के तहत 36 ठेके मिले हैं. आरोप है कि डिप्टी CM (Tarkishore Prasad) के परिवार और सहयोगियों ने तकरीबन 53 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट हासिल कया है. इसमें उनके बेटे की बहू पूजा कुमारी और दो साले प्रदीप कुमार भगत का नाम भी शामिल है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिकॉर्ड में पाया गया कि PHED ने 2019-20 में कटिहार जिले की 9 पंचायतों के अलग-अलग वॉर्ड  में स्कीम के 36 प्रॉजेक्ट्स को मंजूरी दी. बता दें कि यहीं से डिप्टी सीएम चार बार विधायक रहे हैं. विवाद बढ़ने पर डिप्टी सीएम  तारकिशोर प्रसाद ने सफाई पेश की है. उन्होंने कहा है कि इस मामले से उनका सीधे कोई लेना देना नहीं है...हालांकि उन्होंने पलट कर ये भी पूछ लिया कि क्या बिजनेस करना गलत है? 

ये भी पढ़ें: NDA में महिलाओं की एंट्री पर SC सख्त, केन्द्र को कहा- इसी साल से करो शामिल, टाल नहीं सकते

Deputy CMBihar NewsTarkishore PrasadBiharNitish Kumar

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या