खोए या चोरी हुए फोन का पता लगाना आसान, लॉन्च हुआ सरकारी पोर्टल

Updated : Dec 31, 2019 17:00
|
Editorji News Desk

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है. इसके जरिए अब खोए या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक किया जा सकेगा. ये सिस्टम CDoT यानी सेंटर फॉर डेवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स ने तैयार किया है. टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को इस ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है. इस पोर्टल पर FIR कॉपी के साथ चोरी हुए या खोए मोबाइल फोन का IMEI नंबर दर्ज कर सकते हैं. जिससे आप अपने फोन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं. जानकारी के आधार पर उस स्मार्टफोन को ब्लॉक कर दिया जाएगा. अगर कोई इसे यूज करता है तो उसके सिग्नल के आधार पर पुलिस उसे ट्रैस करके मोबाइल रिकवर कर सकती है. हालांकि इससे आपका फोन वापस मिल जाएगा इस बात की गारंटी नहीं है. फिलहाल ये दिल्ली और मुंबई के लोगों के लिए ही है.

Ravi Shankar Prasadmobile phone

Recommended For You