Dengue in Firozabad: यूपी के फ़िरोज़ाबाद में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. स्थिति ये हो गई है कि जिले में मौजूद इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं और बच्चों के इलाज के लिए बेड़ कम पड़ रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल की एक नई बनी बिल्डिंग में स्पेशल वार्ड स्थापित किया गया है जहां एक साथ 100 मरीजों का इलाज किया जा सकता है. ये वार्ड भी अब फुल हो चुका है और पूरे अस्पताल परिसर में 500 से अधिक रोगी भर्ती हैं.
DELHI के खेरा खुर्द इलाके में गन प्वाइंट पर तीन बदमाशों ने की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात
इतवार को दिन भर जिला अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा हो परिजन बच्चों के इलाज, दवाई और प्लेटलेट्स के लिए इधर से उधर भागते नजर आए. स्थिति को संभालने के मकसद से जिले में मुख्यमंत्री से लेकर प्रमुख सचिव, केंद्र सरकार और राज्य के चुने हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम दौरा कर चुकी है लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं. हालांकि जिला प्रशासन ने एक विशेष टीम भी बनाई है जोकि अब घर घर जाकर ऑडिट करेगी और दो दिन में अपनी रिपोर्ट देगी.