Corona Virus का Delta Variant सबसे ज्यादा खतरनाक, चिकनपॉक्स की तरह है संक्रामक: रिपोर्ट

Updated : Jul 31, 2021 08:03
|
Editorji News Desk

कोरोना वायरस(Corona virus news) ने वक्त के साथ अपने कई स्वरूप बदले और आज दुनियाभर में कई वेरिएंट मौजूद हैं. अमेरिकी स्वास्थ्य प्राधिकार के एक आंतरिक रिपोर्ट के मुताबिक डेल्टा वेरिएंट(Delta Variant) सबसे ज्यादा खतरनाक है और ये चिकनपॉक्स की तरह फैल सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक ये वेरिएंटस टीका लगा चुके लोगों के लिए भी उतना ही खतरनाक है जितना कि उन लोगों के लिए जिन्होंने टीका नहीं लिया है.

आंतरिक दस्तावेज में डेल्टा वेरिएंट के कुछ और गंभीर लक्षणों की ओर इशारा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक डेल्टा वेरिएंट, ऐसे वायरस की तुलना में अधिक फैलता है जो मर्स, सार्स, इबोला, सामान्य सर्दी, मौसमी फ्लू और चिकन पॉक्स का कारण बनते हैं और यह चेचक की तरह ही संक्रामक है. ये वेरिएंट गंभीर बीमारी भी पैदा कर सकता है. अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी ने इस वेरिएंट से जुड़े कुछ आंकड़े इकट्ठे किए हैं जो कि खतरनाक ट्रेंड की तरफ इशारे कर रहे हैं.

सीडीसी द्वारा 24 जुलाई तक एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 16.2 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है और हर सप्ताह लक्षण वाले करीब 35,000 मामले आ रहे हैं. लेकिन एजेंसी मामूली या बिना लक्षण वाले मामलों की निगरानी नहीं करती है, इसलिए वास्तविक मामले अधिक हो सकते हैं.

 

यह भी पढ़ें: AIIMS की स्टडी में खुलासा, कपड़े या सर्जिकल मास्क से ब्लैक फंगस का बढ़ता है खतरा !

coronavirusCDCDelta Variant

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?