सोमवार से अनलॉक होगी दिल्ली, CM केजरीवाल ने बताया पूरा प्लान

Updated : May 28, 2021 15:05
|
ANI

कोरोना (Covid-19) के नए मामलों में प्रभावी कमी आने के बाद अब सोमवार से दिल्ली में अनलॉक (Unlock in Delhi) की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी. खुद CM अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने इसका पूरा ब्यौरा पेश किया.

उन्होंने कहा कि दिल्ली को धीरे-धीरे अनलॉक किया जाएगा. सबसे पहले निर्माण कार्य और फैक्ट्री गतिविधियों को खोला जाएगा. ये फैसला दिहाड़ी और प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखकर लिया गया है.

फिलहाल दिल्ली मेट्रो 31 मई तक बंद रहेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हफ्ते दर हफ्ते जनता के सुझावों और एक्सपर्ट्स के सुझावों के आधार पर धीरे-धीरे लॉकडाउन (Lockdown) खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे, बशर्ते कोरोना फिर से बढ़ने नहीं लगे. 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में संक्रमण दर 1.5% रही और कोरोना के करीब 1100 मामले आए हैं.

यह भी पढ़ें | दिल्ली सरकार की पहल, ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत पर 5 लाख का मुआवजा

DelhiDelhi UnlockCOVID-19coronavirus

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या