आपकी स्क्रीन पर कुछ लोग एक काली टी-शर्ट पहने, हाथ में हेलमेट और पीठ पर बैग टांगे शख्स और उसके साथी को बुरी तरह पीट रहे हैं. इस शख्स का कसूर सिर्फ इतना है कि, इसकी मोटरसाइकिल एक स्कूटी से टच हो गई. बस फिर क्या था, स्कूटी सवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस शख्स को लाठी, लोहे की रॉड और लात-घूसों से जमकर पीटना शुरू कर दिया. जिससे बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट लग गई.
इस दौरान आरोपियों ने बाइक सवार के साथी को भी बुरी तरह से पीटा. रोड रेज (Road Rage) की ये घटना दिल्ली के पालम (Delhi Palam) इलाके में 18 जून की दोपहर को हुई, जो मौके पर लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने इस मामले में मारपीट का मामला दर्ज किया है. हालांकि पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके बेटे पर जानलेवा हमला हुआ, लेकिन पुलिस ने मामूली मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज करके मामला रफा-दफा करा दिया.