दिल्ली दंगे (Delhi Riots case) की जांच (investigation) को लेकर अब आप विधायक आतिशी मार्लेना (AAP MLA Atishi)ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कोर्ट की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि अब तो जनता भी जानना चाहती है कि आखिर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) इस मामले में ठीक से जांच क्यों नहीं कर रही है. उ
न्होंने कहा कि हम सिर्फ इसलिए सवाल नहीं उठा रहे क्योंकि दिल्ली पुलिस बीजेपी के अधीन आती है, बल्कि देश के हर स्तर के कोर्ट इस मामले की जांच को लेकर सवाल उठा चुके हैं. सेशन कोर्ट ने तो यहां तक कहा है कि दिल्ली पुलिस की ये इन्वेसटिगेशन देश के इतिहास में धब्बा है.
ये भी पढ़ें: Nipah virus: कोरोना के बीच केरल में निपाह वायरस का बढ़ा खतरा, 12 साल के बच्चे की मौत