Supreme Court on Facebook: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विधानसभा की शांति और सौहार्द समिति (Delhi Vidhan Sabha Committee) की ओर से जारी समन के खिलाफ फेसबुक इंडिया के MD अजित मोहन (Facebook MD) की याचिका खारिज कर दी है. इस समिति ने पिछले साल दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में फेसबुक प्रमुख अजित मोहन को बतौर गवाह पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वो नहीं नहीं आए जिसके बाद समिति ने विशेषाधिकार उल्लंघन के मामले में उन्हें समन भेजा था.
SC ने फेसबुक की याचिका को सही नहीं बताया और कहा कि समिति के सामने जवाब न देने का कोई विकल्प नहीं हो सकता, फेसबुक के प्रतिनिधि सवालों का जवाब देने से तभी इनकार कर सकते हैं जब उन्हें किसी prohibited जगह पर बुलाया जाए.
दरअसल फेसबुक की याचिका में कहा गया था कि समिति के पास ऐसी कोई संवैधानिक शक्ति नहीं है कि वह अपने विशेषाधिकारों का उल्लंघन होने पर याचिकाकर्ताओं को तलब करे. आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा की ये समिति दिल्ली में हुए दंगों की जांच कर रही है, उस दौरान भड़काऊ भाषणों को फैलाने में फेसबुक के रोल की भी जांच इसमें शामिल है जिसके लिए फेसबुक के एमडी को बुलाया गया था.