Delhi Rain: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, रविवार तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Updated : Sep 16, 2021 12:33
|
Editorji News Desk

दिल्ली (Delhi) में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. गुरुवार सुबह की शुरूआत झमाझम बारिश (Rain) से हुई जिससे लोगों को उमस से तो राहत मिली लेकिन सड़कों पर मुसीबत बढ़ गई. जगह-जगह जलजमाव से ट्रैफिक पर खासा असर पड़ा है. परेशानी ये है कि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली एनसीआर में रविवार तक ऐसा ही मौसम रहेगा.

ये भी देखें । Viral fever: बिहार में भी हालात बिगड़े, एक दिन में 1270 बच्चे पहुंचे अस्पताल

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को मध्यम से भारी बारिश होगी। बारिश के शुक्रवार को और तेज होने और वीकेंड तक जारी रहने की संभावना है, जो दिल्ली-एनसीआर के बड़े हिस्से को कवर करेगी. IMD के मुताबिक मानसून के जल्द जाने की कोई संभावना नहीं है. हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि इस साल कितने रिकॉर्ड बनते हैं. इससे पहले तेज धूप के चलते बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा.

RainNCRDelhi

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या