Delhi Rain : दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, अगस्त में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश

Updated : Aug 21, 2021 20:11
|
Editorji News Desk

राजधानी दिल्ली (Delhi) में शनिवार को हुई तेज बारिश (Heavy Rain) से लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो मिली ही है, साथ ही दशकों पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में पिछले 24 घंटों में शनिवार को सुबह 8.30 बजे तक 138.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. आईएमडी (IMD) ने बताया कि यह कम से कम 13 साल में पहली बार हुआ है जब दिल्ली में अगस्त महीने में एक दिन में इतनी बारिश दर्ज की गई है. इससे पहले दिल्ली में अगस्त महीने के दौरान एक दिन में सबसे अधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 184 मिमी है जो दो अगस्त, 1961 को दर्ज की गई थी.

बता दें कि राजधानी दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. शनिवार को भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण सड़कों पर जलभराव (Waterlogged) से ट्रैफिक की रफ्तार पर ब्रेक लगा गया. वहीं भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई अंडरपास तालाब बन गए.

ये भी पढ़ें: Relaxation in Delhi: सोमवार से देर रत तक खुल सकेंगे बाजार, सरकार ने रात 8 बजे तक की डेडलाइन हटाई

Delhi RainIMDDelhi

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या