Delhi Rain ने दिया Pain, सड़कों पर जाम के बीच फंसी गाड़ियां तो कहीं बस के भीतर तक घुस आया पानी

Updated : Jul 27, 2021 11:52
|
ANI

Delhi Rain: मंगलवार सुबह राजधानी दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में बरसे बादल राहत और आफत साथ लेकर आए. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से मुक्ति तो मिली लेकिन जगह जगह भरे पानी ने परेशानी को काफी बढ़ा दिया.

पालम इलाके में तो हालत ये बनी कि सड़क पर जमा बरसात का पानी DTC कि एक बीएस में घुस गया और लोग इस से बचते दिखाई दिए.

वहीं ये तस्वीरें हैं दिल्ली के मोती बाग फ्लाईओवर की... थोड़ी देर की बारिश ने ही यहां बाढ़ जैसे हालात बना दिए और कारें सड़क पर रेंगती हुईं नजर आईं. कुछ ऐसा ही हाल दिखा मथुरा रोड पर जहां सड़क पर पानी भरने के बाद ऑटो चलते कम तैरते ज्यादा दिखे.

धौला कुआं से लेकर रायसीना हिल्स तक सब जगह पानी ही पानी नजर आया और प्रगति मैदान के पास तो गाड़ियां पानी में फंसी हुईं भी दिखाई दीं. बारिश के कारण कई जगहों पर लंबा जाम लग गया और लोगों को जो राहत मिली थी वो आफत में बदलती नजर आई.

अकेले दिल्ली का ही हाल ऐसा नहीं था. गुरुग्राम भी पानी पानी नजर आया और यहां भी लोगों को सड़कों से लेकर अंडर पास तक में जमा हुए बरसाती पानी दे दो चार होना पड़ा.

DelhiGurugramWater loggingDelhi Rain

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या