पहलवान सागर (sagar) हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस (delhi police) सोमवार को ओलंपियन सुशील कुमार (sushil kumar) अब भी फरार चल रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस उन पर और उनके पीए अजय पर 50 हजार से एक लाख रुपये तक का इनाम घोषित कर सकती है. इनाम घोषित करने से संबंधित फाइल पुलिस मुख्यालय पहुंच चुकी है.
दरअसल, दिल्ली पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि सागर धनखड़ की हत्या में सुशील के अलावा अजय की भी अहम भूमिका रही थी. वहीं पुलिस जांच में सुशील कुमार की कई गैंगस्टरों से सांठगांठ का भी खुलासा हुआ है. मालूम हो कि घटना के बाद से ही सुशील कुमार फरार है और पुलिस लगातार जांच में जुटी है. सुशील के उत्तराखंड में छुपे होने की अटकलें हैं.