दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवार सागर राणा(Sagar Rana murder case) की हत्या के मामले में ओलिंपियन सुशील कुमार(Sushil Kumar) की मुश्किलें और बढ़ेंगी. दिल्ली पुलिस(Delhi Police) ने दिल्ली के कंझावला इलाके से काला असौदा-नीरज बवानिया गैंग के 4 लोगों को पकड़ा है. दावा है कि ये सभी सागर राणा हत्याकांड में सुशील कुमार के साथ थे. वहीं दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा और 2 अन्य लोगों को अलग-अलग जेल से पूछताछ के लिए बुलवाया है.
दिल्ली पुलिस सागर राणा हत्याकांड में सुशील कुमार के कई गैंगों के साथ कनेक्शन को भी उजागर कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्रसाल स्टेडियम में सुशील कुमार के गिरोह में कई अन्य गैंग के लोग भी शामिल थे जो सुशील कुमार के काले कारनामों में साथ दिया करते थे. बता दें कि 18 दिन फरार रहने के बाद 22 मई को दिल्ली के मुंडला इलाके से सुशील कुमार की गिरफ्तारी हुई थी.