दिल्ली (Delhi) वाले अब अपनी कार में बैठे-बैठे कोरोना की वैक्सीन लगवा रहे हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को द्वारका सेक्टर-12 में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की शुरूआत की. केजरीवाल ने कहा कि ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन (Drive Through Vaccination) सेंटर शुरू होने से लोगों को काफी मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों के अंदर दिल्ली में और भी ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर शुरू किए जाएंगे.
इस दौरान केजरीवाल ने वैक्सीन की किल्लत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ये समय वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाने का था, लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते दिल्ली समेत पूरे देश में सेंटर बंद होते जा रहे हैं, ये अच्छी बात नहीं है.