सोमवार से शुरू हो रहे मेट्रो के सफर के लिए डीएमआरसी ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए साफ सफाई का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. बार-बार मेट्रो को सैनिटाइज किया जाएगा. फिजिकल कॉन्टैक्ट कम से कम हों, इसके लिए पूरी तैयारी की गई है. स्टेशनों पर ऑटोमैटिक थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ सैनिटाइजर डिस्पेंसर को लगाया गया है.
सात सितंबर से 5 फेज में दिल्ली मेट्रो को शुरू करने की तैयारी है. कौन सी मेट्रो किस दिन चलेगी...अब वो जानते हैं.
पांच फेज में शुरू होगी मेट्रो
7 सितंबर से येलो लाइन शुरू होगी
9 सितंबर से ब्लू और पिंक लाइन शुरू होगी
10 सितंबर से रेड, ग्रीन और वायलेट लाइन खुलेगी
11 सितंबर से मजेंटा और ग्रे लाइन
और 12 सितंबर से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन खुलेगी
मेट्रो के टाइमिंग क्या होंगे ?
7 सितंबर से 10 सितंबर- सुबह 7 से 11 बजे, शाम 4 से रात 8 बजे
11 सितंबर- सुबह 7 बजे से 1 बजे तक, शाम 4 से रात 10 बजे
12 सितंबर- सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक पहले की तरह मेट्रो चलेगी
मेट्रो सर्विस के लिए जरूरी नियम
फेस मास्क पहनना अनिवार्य
बीमार मरीजों की सफर की इजाजत नहीं
बिना लक्षण वाले मरीजों को सफर की इजाजत होगी
केवल स्मार्ट कार्ड और कैशलेस ट्रांजैक्शन की अनुमति होगी
हर ट्रिप के बाद पूरी ट्रेन को सैनिटाइज किया जाएगा