कोरोना वायरस की चपेट में बुरी तरह फंसी दिल्ली कें वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है. इसी के मद्देनजर मेट्रो सेवाओं(Metro Services) में भी बदलाव किया जा रहा है. 17 और 18 अप्रैल को सभी मेट्रो रूटों पर ट्रेनें 15 मिनट की देरी से मिलेंगी. जबकि ब्लू लाइन के नोएडा-वैशाली और ग्रीन लाइन के इंद्रलोक-कीर्ति नगर रूट पर ट्रेनों के बीच के गैप को बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया है. यानि यात्रियों को हर ट्रेन के लिए 30 मिनट का इंतजार करना होगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी दी है. बता दें कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच बसों में भी यात्रियों की संख्या घटाने के आदेश दिए जा चुके हैं.