दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले एक हफ्ते पहले लगाए लॉकडाउन (Lockdown) के बाद भी संभलते नहीं दिख रहे हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार कुछ और दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ाए जाने पर फैसला कर सकती है. दिल्ली के 100 व्यापारी संगठन पहले ही 26 अप्रैल से 2 मई तक अपने बाजार बंद रखे जाने का फैसले का ऐलान कर चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली सरकार का मानना है कि कम समय के लिए लॉकडाउन का मकसद मामलों की संख्या को काबू करने के साथ साथ स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती दने का समय हासिल करना था, हालांकि जिस तरह की हेल्थ इमरजेंसी से दिल्ली गुजर रही है उसमें लॉकडाउन को बढ़ाए जाना ही एक विकल्प की तरह फिलहाल दिखाई दे रहा है. आपको बता दें कि शनिवार को दिल्ली में 24 घंटे में
कोरोना की वजह से 357 लोगों की मौत हो गई और ऑक्सीजन को लेकर अस्पताल लगातार एसओएस मैसेजेस भेज रहे हैं.