लॉकडाउन के बाद दिल्ली में बढ़ी बेरोजगारी, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Updated : Mar 18, 2021 21:38
|
Editorji News Desk

पिछले साल कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण राजधानी दिल्ली में बेरोजगारी के आंकड़ों ने नई ऊंचाई को छुआ है. साल 2020 में जनवरी-फरवरी के दौरान बेरोजगारी 11.1% थी जो अक्टूबर-नवंबर में बढ़कर 28.5% तक पहुंच गई. ये आंकड़े दिल्ली सरकार द्वारा करवाए गए सर्वे में सामने आए हैं. सर्वे के मुताबिक 89 फीसदी बेरोजगार लोगों में से 56 फीसदी लोग ऐसे हैं जोकि करीब 6 महीने से ज्यादा वक्त से बेरोजगार हैं और उनकी नौकरी की तलाश अब भी जारी है. वहीं करीब 30 फीसदी लोगों का कहना है कि उनको मनमुताबिक काम नहीं मिला है. सर्वे में हिस्सा लेने वाली महिलाओं की हालत और ज्यादा खराब है. सर्वे में शामिल होने वाले लोगों में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री धारकों की संख्या काफी ज्यादा है.

unemployedDelhiLOCKDOWNDelhi government

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या