दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)) ने रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) के मौके पर दिल्ली सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में बीते पांच साल में शिक्षा पर हुए काम के बारे में बताया और कई नई घोषणाएं भी कीं. उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में 27 सितंबर से दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों में 'देशभक्ति पाठ्यक्रम' (Deshbhakti Curriculum) शुरू किए जाने का ऐलान किया.
केजरीवाल ने कहा कि इसका मकसद प्रत्येक बच्चे में गर्व करने की भावना भरना और उन्हें राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व देने के लिए तैयार करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा पाठ्यक्रम फिजिक्स और केमिस्ट्री पढ़ाता है, लेकिन देशभक्ति नहीं. यह 'देशभक्ति पाठ्यक्रम' हमारे बच्चों में देशभक्ति का भाव जगाएगा.