दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के रहने, खाने और उनकी अन्य जरूरतों को पूरा करने का आश्वाशन दिया हैं. सरकार ने फैसला लिया हैं कि इस दौरान वो सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को पांच पांच हजार रुपये की आर्थिक सहयता देगी. सरकार के मुताबिक दिल्ली में इस समय एक लाख 71 हजार 861 पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं जबकि बीते साल ये संख्या केवल 55 हजार थी. दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली में सप्ताह भर का पूर्ण लॉकडाउन जारी हैं और इसी दौरान ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं कि बड़ी संख्या में मजदूर पलायन करते दिखे. सरकार लगातार मजदूरों से पलायन ना करने की अपील कर रही हैं लेकिन बावजूद इसके पलायन जारी है.