कोरोना काल में लॉकडाउन (lockdown) की वजह से लोगों की आर्थिक हालत भी चरमरा गई है. इसका असर कई वर्ग के लोगों पर पड़ा जिनमें से एक ऑटो-टैक्सी (Auto-taxi) ड्राइवर हैं. इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, ई-रिक्शा और सार्वजनिक परिवहन के डेढ़ लाख से अधिक चालकों को 5 हजार रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता को मंजूरी दे दी है. केजरीवाल सरकार सीधे चालकों के खाते में सहायता राशी देगी.
बता दें पिछले साल देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान भी इन चालकों को आर्थिक सहायता दी गई थी. इस दौरान उनका रजिस्ट्रेशन भी किया गया था. जिन चालकों ने पिछले साल अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था, उन्हें इस साल दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.