दिल्ली के निजी अस्पताल उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के एक ट्वीट से नाराज हो गए हैं. कई अस्पतालों ने तो ऑक्सीजन संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट(Delhi High Court) का दरवाजा भी खटखटाया है. दरअसल सिसोदिया ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि कुछ निजी अस्पताल ऑक्सीजन (Oxygen Crisis) का स्टॉक होने के बावजूद भी सरकार को एसओएस कॉल कर रहे हैं. मनीष सिसोदिया ने कुछ अस्पतालों का उदाहरण भी दिया और कहा कि ऐसा करने से वो स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ा रहे हैं. वहीं निजी अस्पतालों ने जयपुर गोल्डन अस्पताल का उदाहरण देते हुए कहा कि क्या अस्पतालों को ऑक्सीजन के बगैर इंतजार करना चाहिए. सरकार बताए कि एक मरीज की मौत के कितनी देर बाद सरकार को फोन किया जाए. अस्पतालों ने अदालत में कहा कि दिल्ली सरकार के कारण ही ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी आ रही है.