दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी से हुई मौत पर भी परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है. ये राशि 5 लाख (5 Lakhs) रुपये तक होगी. ये कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार रुपये के मुआवजे से अलग होगी.
हालांकि, ऑक्सीजन से हुई मौतों का पता लगाना आसान नहीं है. अस्पतालों के दस्तावेजों में ऑक्सीजन से हुई मौत का जिक्र नहीं होता है. लिहाजा, सरकार ने 6 सदस्यीय डॉक्टर्स की एक कमेटी बनाई है. जो तय करेगी कि किन लोगों को ये राशि दी जाएगी.
कमेटी ये पता लगाएगी कि अस्पताल में ऑक्सीजन ठीक से इस्तेमाल की जा रही थी या नहीं. साथ ही, अस्पताल ने ऑक्सीजन सप्लाई मेंटेन करने के लिए क्या कदम उठाए. वहीं, कमेटी को अस्पताल से ऑक्सीजन सप्लाई, स्टॉक और स्टोरेज से जुड़े रिकॉर्ड्स जांचने की भी शक्ति होगी.