राहुल गांधी को तुरंत बनाया जाए पार्टी अध्यक्ष, दिल्ली कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव

Updated : Jan 31, 2021 22:00
|
Editorji News Desk

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है. इसके बाद अन्य राज्यों से भी कांग्रेस इकाइयां ऐसे प्रस्ताव पारित कर राहुल की ताजपोशी की मांग कर सकती हैं. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनील चौधरी का कहना है कि राहुल गांधी ने अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई है. किसानों से लेकर जीएसटी तक उनकी भविष्यवाणी सच साबित हो रही है. इसलिए उन्हें फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है. दरअसल, रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से अध्यक्ष पद कार्यभार संभालने के लिए अनुरोध किया गया. बता दें कि साल 2019 लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद से ही उन्हें दोबार पद संभालने को लेकर मांग उठती रही है.

 

Delhi CapitalsPartyRahul GandhiCongresscongress leader

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'