दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बीच केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला किया है. राजधानी में आंध्र और तेलंगाना से आने वाले लोगों के लिए 14 दिन का क्वारंटीन जरूरी होगा. दिल्ली डिजास्टर
मैनेजमेंट अथॉरिटी ने इसे लेकर गुरुवार को एक आदेश जारी किया है. ये फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि इन दोनों राज्यों में नया स्ट्रेन मिला है तो ज्यादा तेजी से फैल रहा है.
-जो लोग ट्रेन, बस के जरिए दिल्ली आ रहे हैं उन्हें क्वारंटीन रहना पड़ेगा
- ये क्वारंटीन इंस्टीट्यूश्नल या पेड क्वारंटीन होगा
- RTPCR रिपोर्ट या वैक्सीन सर्टिफिकेट लाने वालों के लिए 7 दिन का होम आइसोलेशन होगा
जिन के पास होम क्वारंटीन की सुविधा नहीं है वो 7 दिन के लिए पेड या इंस्टीट्यूश्नल क्ववांरटीन हो सकते हैं
- सरकारी जगहों पर रेजिडेंट कमिश्नर की जवाबदेही
- तो होटलों के लिए होटल मालिक जिम्मेदार होंगे
-हालांकि इन दोनों राज्यों से दिल्ली होते हुए बिना रूके कहीं और जाने की इजाजत होगी
- बिना लक्षण वाले ऑफिशियल काम से आने वाले लोगों पर पाबंदी लागू नहीं होगी