केंद्र रद्द करे CBSE एग्जाम वरना दिल्ली में हालात संभाले नहीं जाएंगे: अरविंद केजरीवाल

Updated : Apr 13, 2021 14:05
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना के बढ़ते संकट के बीच CBSE एग्जाम रद्द (CBSE exam canceled) करवाने की मुहिम में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) भी जुड़ गए हैं. उन्होंने कहा है कि यदि दिल्ली को कोरोना का हॉटस्पॉट (Corona Hotspot) बनने से बचाना है तो केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षाओं को रद्द करना होगा. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 6 लाख बच्चे सीबीएसई के एग्जाम में बैठेंगे और 1 लाख शिक्षक परीक्षा लेंगे.
इससे दिल्ली में कोरोना के कई हॉटस्पॉट्स बन जाएंगे और फिर हालात को संभाल पाना नामुमकिन हो जाएगा. इसके साथ ही दिल्ली के CM ने दो विकल्प भी सुझाए हैं. केजरीवाल ने कहा कि इंटरनल असेसमेंट (Internal assessment) या ऑफलाइन एग्जाम का विकल्प निकाला जा सकता है. बता दें कि देशभर से CBSE की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड के एग्जाम रद्द करने की मांग पूरे देश से उठ रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा सोनू सूद और रवीना टंडन जैसी हस्तियों ने भी ये परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है.

Arvind Kejriwalexaminationcorona newsCentral government

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?