कोरोना महामारी के बीच दिल्ली सरकार(Delhi Government) ने मजदूरों को तोहफा दिया है. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की है जिसके साथ ही मजदूरों का मासिक वेतन(Labour Wage Increased in Delhi) बढ़ गया है. हालांकि नई दरें 1 अप्रैल 2022 से लागू होंगी.
नई दरों के मुताबिक अकुशल मजदूरों का मासिक वेतन 15,492 से बढ़कर 15,908 हो गया है जबकि अर्ध कुशल मजदूरों का वेतन 17,059 से बढ़कर 17,537 हो गया है. वहीं कुशल श्रमिकों का देय 18,797 से बढ़ाकर 19,291 हो गया है. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में मिलने वाला मजदूरों को न्यूनतम वेतन देश के किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा है. मजदूरों के साथ ही सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी हुई है.
मजदूरों के अलावा दिल्ली में गैर मैट्रिक कर्मचारियों का मासिक वेतन 17,069 से बढ़ाकर 17,537 किया गया, लेकिन गैर स्नातक कर्मचारियों का मासिक वेतन 18,797 से बढ़ाकर 19,291 और स्नातक और इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले मजदूरों का मासिक वेतन 20,430 से बढ़ाकर 20,976 किया गया है.