दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 24 साल के रेसलर (Wrestler) की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के बीच झड़प हो गई. इस घटना में 5 पहलवान घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक पहलवान की इलाज के दौरान मौत हो गई. खबर है कि इस मामले में प्रख्यात पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) का नाम भी आ रहा है. वो शक के दायरे में हैं. वहीं सुशील कुमार ने इस घटना को लेकर कहा कि झगड़े में शामिल लोग हमारे पहलवान नहीं थे. इस घटना से हमारे स्टेडियम का कोई संबंध नहीं है. फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.