दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone manager) की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश (Karishma Prakash) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. गुरुवार को स्पेशल एनडीपीएस (NDPS) कोर्ट ने करिश्मा प्रकाश की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. गिरफ्तारी के डर से करिश्मा ने कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई थी.
हालांकि, कोर्ट ने करिश्मा को कुछ राहत दी है, अदालत ने करिश्मा को 12 अगस्त और 19 अगस्त को 11 से 2 बजे के बीच जांच के लिए एनसीबी दफ़्तर जाने की हिदायत दी है. इसके साथ ही 25 अगस्त तक के लिए ऑर्डर पर स्टे लगा दिया है ताकि वह जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट को अप्रोच कर सकें.
ये भी पढ़ें: जयपुर से गोवा तक Sara Ali Khan ने करवाया भारत दर्शन