कोरोना वायरस महामारी की चुनौती के खिलाफ क्वाड देश साथ आए हैं. क्वाड देशों की बैठक में हैदराबाद स्थित भारतीय कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. कोरोना वैक्सीन इनिशिएटिव के तहत बायोलॉजिकल ई कंपनी 100 करोड़ डोज़ का उत्पादन करेगी. इस दौरान, यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (USIDFC) भी कंपनी की मदद करेगी. इसमें अमेरिकी वैक्सीन जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) का भारत में उत्पादन किए जाने का भी प्रस्ताव है. गौरतलब है कि बायोलॉजिकल ई लिमिटेड टिटनस वैक्सीन की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है.