Earthquake in Haiti: हैती में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1297 पहुंची, US समेत तमाम देश मदद को आए आगे

Updated : Aug 16, 2021 10:36
|
Editorji News Desk

कैरिबियाई देश हैती में शनिवार को आए 7.2 तीव्रता के ताकतवर भूकंप (Earthquake in Haiti) में अब तक 1297 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 5700 घायल हुए है. इस तबाही में सबसे ज्यादा लोग देश के दक्षिण में हताहत हुए हैं. हैती के प्रधानमंत्री ने पूरे देश में एक महीने की आपात स्थिति की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि, जब तक नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो जाता तब तक वो अंतरराष्ट्रीय मदद नहीं मांगेंगे.

भूकंप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, इससे कुछ शहर तो पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं. खबरों के मुताबिक, हैती में भूकंप से कम से कम 2,868 मकान तो बिलकुल जमींदोज हो हए, और 5,410 से ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं अस्पताल, स्कूल, कार्यालय और गिरजाघर भी प्रभावित हुए हैं. इस तबाही पर अमेरिका समेत तमाम देशों ने हैती की मदद करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें- तालिबान जल्द 'Islamic Emirate of Afghanistan' का करेगा ऐलान, राष्ट्रपति भवन पर कब्जा

HaitiHaiti EarthquakeHaiti Prime Minister

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?