कोरोना वायरस(Covid-19) की दूसरी लहर(Corona Second wave) भारत में ऐसी तबाही का मंजर लेकर आई है हर शख्स ने अपने किसी न किसी परिचित को खो दिया है. इस लहर ने देश में 2 लाख (2 lakh Death) से ज्यादा लोगों की जिंदगी को लील लिया है. दूसरी लहर के दौरान हर 5 संक्रमित मरीजों में से 3 की मौतें हुई हैं. कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर कें तबाही का आलम क्या है ये आंकड़े बताते हैं.
Header- बेरहम कातिल निकली 'दूसरी लहर'
कोरोना के नए केसों के मामले में पहले नंबर पर आ गया भारत
दूसरी लहर में मौतों का आंकड़ा 2 लाख से ज्यादा
अब तक देश में कुल 3,63,029 लोगों की मौत हुई है
कोरोना ने रोजाना औसतन 2000 लोगों की जान ली
देश में कुल मौतों का 57% आंकड़ा दूसरी लहर में दर्ज हुआ
कुल कोरोना केस के करीब 62% दूसरी लहर में ही आए
हालांकि, अब राहत की बात ये है कि भारत में बीते 3 हफ्तों से कोरोना के रोजाना आने वाले मामलों में गिरावट देखी जा रही है. हालांकि मौतों का आंकड़ा जरूर चिंता का सबब बना हुआ है.