Lightning Strike: मौत बनकर बरसी आसमानी बिजली, राजस्थान में करीब 21 तो UP में 18 लोगों की मौत

Updated : Jul 12, 2021 07:53
|
Editorji News Desk

उत्तर प्रदेश(Uttar pradesh) और राजस्थान में आकाशीय बिजली(sky lightning) लोगों पर कहर बनकर टूटी है. इतवार को आसमान से बरसी इस आफ़त ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 18 लोगों की तो वहीं राजस्थान ((Rajasthan) ) में 21 से ज़्यादा लोगों की जान ले ली. राजस्थान की बात करें तो यहां जयपुर(Jaipur) में तेज बारिश के बीच आमेर महल में बने वॉच टावर पर बिजली गिर गई. जिससे यहां घूम रहे 35 से ज्यादा टूरिस्ट इसकी चपेट में आ गए जिनमें से 16 की मौत हो गई है.

जयपुर के पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि लोकल लोगों की मदद से अभी तक आमेर फोट इलाके से 29 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने इन मौतों पर दुख जाहिर किया है और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है. अलावा राजस्थान में 7 बच्चों ने भी आकाशीय बिजली की वजह से जान गंवा दी है. उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा  मौतें प्रयागराज में हुई हैं. इसके अलावा कानपुर देहात व फतेहपुर में भी आकाशीय बिजली ने कहर ढाया है. पूरे प्रदेश में आसमान से गिरी इस आफत ने 200 मवेशियों की जान ले ली है. 

Uttar PradeshRajasthanJaipurprayagrajLightning strike

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?