अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में 100 लोगों की हत्या, करीब 6 साल में सबसे बड़ा हमला

Updated : Jun 06, 2021 11:37
|
Editorji News Desk

सालों के बाद बुर्किना फासो(Burkina Faso news) में एक बार फिर बेहद घातक हमला हुआ है. उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में दहशतगर्दों ने घुसकर 100 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. ये घटना रात के वक्त हुई और नरसंहार के साथ-साथ दहशतगर्दों ने घरों और बाजारों को जला दिया.


सरकार के प्रवक्ता औसेनी तंबोरा ने एक बयान में जिहादियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला साहेल याघा प्रांत के सोल्हान गांव में शुक्रवार शाम को हुआ. उन्होंने कहा कि नाइजर की सीमा के पास वाले इलाके के कई घरों और लोकल मार्केट (Local Market)  में आगजनी भी की गई. दुनिया के कई देशों ने अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन कबरे ने इस हमले को 'बर्बरता' करार दिया

सरकार ने इसे आतंकी घटना करार देते हुए देश में 72 घंटों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है. फिलहाल किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन जांच जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्ट अफ्रीका के साहेल इलाके में अलकायदा और इस्लामिक स्टेट के हमले इस साल की शुरुआत से ही तेजी से बढ़े हैं.

Burkina FasoISISAl QaedaIslamic stateterrorist attack

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?