दिवंगत अदाकार श्रीदेवी (Sridevi) भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी अदाकारी उनका अंदाज और यादें आज भी लोगों के जहन में ताजा है. उनकी 58 वीं बर्थ इनिवर्सरी के मौके पर जहां उनके फैंस एक्ट्रेस को शिद्दत से याद कर रहे हैं वहीं उनकी बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाला पोस्ट शेयर किया है.
जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर श्रीदेवी के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. जाह्नवी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मम्मा. मैं आपको बहुत मिस करती हूं. सब कुछ आपके लिए है, हमेशा और रोज. आई लव यू. जाह्नवी के पोस्ट को 3 घंटे में पांच लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर दिग्गज कलाकार को याद कर रहे हैं.
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने भी मां को याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बोनी कपूर और श्रीदेवी की तस्वीर शेयर की है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं आपको रोज मिस करती हूं.