दिग्गज गीतकार गुलज़ार और संगीत निर्देशक विशाल भारद्वाज आलिया भट्ट की अपकमिंग डार्क कॉमेडी 'डार्लिंग्स' के लिए गाने तैयार करेंगे. इस जोड़ी का स्वागत करते हुए, रेड चिलीज़ ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से खुलासा किया कि इस गीत को गुलज़ार द्वारा लिखा जाएगा और विशाल इसका संगीत तैयार करेंगे. 'डार्लिंग्स' में आलिया भट्ट, शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू प्रमुख भूमिकाओं में हैं. आलिया ने इस फिल्म के साथ प्रोडक्शन की फील्ड में कदम रखा है जिसे वो अपने प्रोडक्शन बैनर Eternal Sunshine के तहत प्रोड्यूस करेंगी.