वर्ल्ड नंबर 5 रुस के डैनिल मेदवेदेव ने अपनी लेग इंजरी से उबरते हुए यूएस ओपन की कोर्ट पर एक साथ 3 कामयाबी हासिल की. उन्होंने 2016 के यूएस ओपन चैंपियन स्टान वावरिंका को क्वार्टर फाइनल में मात दी और 9 साल बाद ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले रूस के पहले टेनिस स्टार बने. 23 साल के मेदवेदेव यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी भी हैं. अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में कदम रखकर उन्होंने नवंबर में होने वाले Nitto ATP Finals के लिए भी दावा ठोक दिया है.