मध्य प्रदेश के सागर में जिंदा जलाए गए दलित युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. 14 जनवरी को दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने धन प्रसाद अहिरवार नाम के इस युवक पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी थी. इसके बाद भोपाल में भर्ती धन प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए 21 जनवरी की रात दिल्ली लाया गया था और गुरुवार को राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में धन प्रसाद की मौत हो गई. सागर पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि चार अन्य की तलाश जारी है.