हाल ही में साउथl अफ्रीका के पेस बॉलर डेल स्टेन ने पाकिस्तानी मीडिया में इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL को लेकर विवादित बात कही थी. अब डेल स्टेन ने इसको लेकर माफी मांगी है. 96 IPL मैच खेल चुके दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने ट्विटर पर लिखा, "IPL मेरे करियर में कम अद्भुत नहीं है, मेरे शब्दों का उद्देश्य कभी भी अपमानजनक, निंदा करना या किसी भी लीग की तुलना करना नहीं था. अगर इससे किसी को परेशान हुई है तो मैं माफी मांगता हूं. बता दें कि 37 साल के स्टेन ने अपने बयान में कहा था कि उनके लिए IPL की तुलना में पाकिस्तान सुपर लीग और लंका प्रीमियर लीग में खेलना ज्यादा अच्छा अनुभव है. स्टेन ने कहा था कि IPL में बड़े नाम और पैसे को ज्यादा तरजीह दी जाती है, वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. बता दें कि स्टेन ने इस साल IPL में नहीं खेलने का फैसला भी लिया था जबकि पाकिस्तान सुपर लीग में वो खेल रहे हैं.