केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा

Updated : Mar 13, 2020 17:30
|
Editorji News Desk

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को होली बाद बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानि DA 4 फीसद बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई है. इस फैसले से 48 लाख केंद्रय कर्मचारी तो 65 लाख पेंशनधारियों को फायदा होगा. केंद्रीय कर्मचारी बीते काफी समय से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे. बढ़ा हुई महंगाई भत्ता मार्च महीने की सैलरी के साथ मिलेगा, इससे पहले राज्यसभा में लिखित जवाब में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने​ इसकी जानकारी दी थी. 

 

dearness allowance

Recommended For You