साइबर पीस फाउंडेशन की रिसर्च के मुताबिक 1 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच करीब 80 लाख साइबर अटैक दर्ज किए गए थे. ये हमले खास तौर से भारत के हेल्थकेयर सेक्टर पर आधारित 'थ्रेट इंटेलिजेंस सेंसर' नेटवर्क से जुड़े थे. अक्टूबर में कुल 54,34,825 और नवंबर में कुल 16,43,169 साइबर अटैक की घटनाएं हुई जिनमें से कई रैंसमवेयर से जुड़े थे. माइक्रोसॉफ्ट ने ऐसे साइबर अटैक का पता लगाया था. माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, जिन कंपनियों को निशाना बनाया गया था उनमें अधिकांश वैक्सीन निर्माता ऐसे हैं जिनके वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है.