सरकारी एयरलाइंस एअर इंडिया (Air India) के यात्रियों का डेटा लीक होने का मामला सामने आया है. खबर है कि इसके डेटा सेंटर पर साइबर सिक्योरिटी का हमला हुआ था और इसी के तहत डेटा चोरी हुआ है. जानकारी के मुताबिक 45 लाख यूजर्स का डेटा लीक हुआ है जिसमें उनके पासपोर्ट, फ़ोन नंबर्स क्रेडिट कार्ड सहित कई दूसरी अहम जानकारियां शामिल हैं.
कंपनी की तरफ से अपने प्रभावित ग्राहकों को एक संदेश भी भेजा गया है. इस संदेश में कंपनी ने बताया है कि 26 अगस्त 2011 और 20 फरवरी 2021 को उसके SITA Pss सर्वर पर साइबर हमला हुआ और जानकारियों में सेंधमारी की गई. इस सर्वर में ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारियों को स्टोर और प्रोसेस किया जाता है. कंपनी के मुताबिक घटना की जांच जारी है और एअर इंडिया के एफएफपी प्रोग्राम का पासवर्ड भी बदला जा रहा है.