लोगों का जुटा हुजूम देखिए. टस से मस न हो रही ये भीड़ देखिए. कोरोना काल में दिखी ये भयावह पिक्चर कर्नाटक के रामनगर जिले की है, जहां के एक गांव के मंदिर में धार्मिक आयोजन के दौरान ये मजमां लगा. कोरोना से लगे लॉकडाउन में ऐसे आयोजनों पर पाबंदी है, बावजूद इसके न सिर्फ लोग जुटे बल्कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाते भी दिखे. प्रसाद की थाली हाथों में लिए मंदिर में जुटी इस भीड़ में दूरी बनाकर रखने की बात तो छोड़ ही दीजिए, किसी ने मास्क भी नहीं लगा रखा था.