2021 के क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में कई जाने-माने सितारे चमक उठे. इस अवॉर्ड शो में बेस्ट शॉर्ट फिल्म का खिताब 'बेबाक' ने अपने नाम किया, बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड 'Eeb Allay Ooo' ने झटका और बेस्ट सीरीज़ का सेहरा Scam 1992: The Harshad Mehta Story के सिर पर सजा.
शॉर्ट फिल्मों की बेस्ट एक्ट्रेस The Booth की अमृता सुभाष बनीं. इसी कैटगरी में Meal के लिए आदिल हुसैन को बेस्ट एक्टर चुना गया. वहीं फीचर फिल्मों की कैटगरी में 'सर' के लिए तिल्लोतामा शोम को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया और मनोज बाजपेयी को भोंसले के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला.
वेब सीरीज़ के मामले में 'Scam 1992: The Harshad Mehta Story' के लीड प्रतीक गांधी बेस्ट एक्टर चुने गए और 'Aarya' के लिए Sushmita Sen को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला.