मैरिटल रेप पर बनी 'क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड द क्लोज्ड डोर्स' की अदाकारा कीर्ति कुल्हारी ने इस पर खुलकर बातचीत की. सीरीज़ में कीर्ति ने अनुराधा का किरदार निभाया है. शादी के बाद अनुराधा अपने पति के हिंसात्मक व्यवहार का शिकार हो जाती है. कीर्ति ने कहा, "सीरीज़ में दिखाया गया है कि किस तरह से प्यार के नाम पर एक आदमी अपने रिश्ते में हावी हो जाता है. अब वक्त आ गया है कि हम मैरिटल रेप और हिंसा जैसे क्रूर अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएं."