भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता प्रमोद चावला का सोमवार सुबह कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया है. वह पिछले कुछ दिनों से कोरोना से जूझ रहे थे. उन्होंने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. पीयूष चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद ही भावुक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. पीयूष चावला ने पोस्ट में लिखा कि आज उन्होंने ताकत का स्तंभ खो दिया है. अब उनके बिना पहले जैसा जीवन नहीं होगा. पीयूष चावला के पिता के निधन की खबर के बाद मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर क्रिकेटर के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की है.