लॉस एंजेलिस की मेजबानी में होने वाले 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट भी शामिल हो सकता है. इस बात की जानकारी MCC वर्ल्ड क्रिकेट कमिटी के चेयरमैन माइक गेटिंग ने दी. ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ गेटिंग ने कहा कि ICC के नए CEO मनु स्वाने को क्रिकेट को 2028 ओलंपिक्स में शामिल किए जाने को लेकर काफी उम्मीदें है. हम इस दिशा में काम कर रहे हैं. इससे क्रिकेट को ग्लोबल स्टेज पर बड़ा फायदा होगा. इस साल की शुरुआत में सचिन तेंदुलकर ने भी क्रिकेट को ओलंपिक्स में शामिल किए जाने की वकालत की थी.