Hydraulic Crane Mishap in Gwalior: आड़ी-तिरछी खड़ी क्रेन की ये तस्वीरें मध्य प्रदेश के ग्वालियर की हैं. यहां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से एक दिन पहले नगर निगम की इमारत पर तिरंगा लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक झंडा टांगे जाने के दौरान हाइड्रॉलिक क्रेन की वायर टूट गई जिस से तीन लोगों की मौत और तीन अन्य घायल हो गए.
इस हादसे पर राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है. वहीं हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. खबर ये भी है किमौके पर मौजूद अधिकारीयों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई.